Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: बंदगांव में रक्तदान कर अधिकारियों ने दिया मानव सेवा का संदेश, 28 यूनिट रक्त संग्रह

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड में आयोजित विकास योजनाओं के निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया...

Blood Donation
अधिकारियों ने किया रक्तदान

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड में आयोजित विकास योजनाओं के निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बंदगांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान पूर्व में रक्तदान कर चुके रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं कॉफी मग प्रदान कर सम्मानित किया गया.

स्वैच्छिक रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम

अधिकारियों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है, इसलिए स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक दायित्व है. समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों के जीवन की रक्षा में योगदान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे समाज में सेवा और मानवता की भावना भी मजबूत होती है.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. सैयद मुस्तफा हाशमी ने कहा, कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है. किसी अज्ञात व्यक्ति की जान बचाने का अवसर रक्तदान के माध्यम से मिलता है. युवाओं को विशेष रूप से आगे आकर रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े.

68 लोगों ने कराया पंजीकरण

शिविर में कुल 68 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 28 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया. रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी भीषम कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सदानंद होता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनिल बड़ाइक, अजय लकड़ा, रेहान, रंजन, जैक्सन प्रजापति, धनेश्वर उरांव, बीपीओ काली प्रसाद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: एकल ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र करंजो में हथकरघा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का शुभारंभ

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *