Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: मुखिया ने ओटार पंचायत को मॉडल बनाने के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग, ‘लीड्स’ दे रही तकनीकी मदद

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ओटार पंचायत भवन में मुखिया सुखमती जोंको की अध्यक्षता में मनरेगा महिला मेट एवं ग्रामीणों की एक दिवसीय...

Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ओटार पंचायत भवन में मुखिया सुखमती जोंको की अध्यक्षता में मनरेगा महिला मेट एवं ग्रामीणों की एक दिवसीय बैठक हुई. बैठक में पंचायत को ‘मॉडल पंचायत’ के रूप में विकसित करने और ‘मनरेगा पार्क’ निर्माण को लेकर चर्चा की गई, जिसमें ‘लीड्स’ (LEADS) संस्था सहयोग कर रही है. मुखिया ने ग्रामीणों से साप्ताहिक रोजगार दिवस में शामिल होकर अधिक से अधिक काम की मांग करने और जरूरत के अनुसार नई योजनाएं खुलवाने की अपील की, ताकि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचे. बैठक के दौरान महिला मेट के माध्यम से मजदूरों के जॉब कार्ड का ई-केवाईसी (e-KYC) कराया गया. साथ ही, लीड्स संस्था के सहयोग से मुखिया के हाथों मनरेगा पार्क के लाभुकों के बीच उन्नत कृषि बीज, तिरपाल, नर्सरी ट्रे, कोकोबीट, ग्रीन नेट, तार और मचान खेती के लिए रस्सी जैसी आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर लीड्स के राजो महतो, निश्चल तिग्गा, लक्षुराम मुंडरी, शकुंतला महतो, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: ब्यूरोक्रेसी का झारखंड मॉडल: देश के टॉप-100 जिलाधिकारियों की सूची में राज्य का दबदबा, मंजूनाथ भजन्त्री सहित 6 आईएएस चमके

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *