Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो थर्मल में एसबीआई एटीएम में कैश खत्म, मशीनों पर ताला लगने से उपभोक्ता परेशान

Bermo: बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के एसबीआई परिसर और डीवीसी सबस्टेशन स्थित चांदनी मार्केट के समीप लगे एटीएम में कैश नहीं...

SBI ATM
बंद पड़ा एटीएम

Bermo:  बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल के एसबीआई परिसर और डीवीसी सबस्टेशन स्थित चांदनी मार्केट के समीप लगे एटीएम में कैश नहीं होने के कारण पिछले कुछ समय से आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भीषण गर्मी के इस मौसम में लोग दूर-दूर से जरूरत के पैसे निकालने एटीएम पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां उन्हें केवल निराशा ही हाथ लग रही है. आमतौर पर बैंक परिसर में स्थित एटीएम को सबसे भरोसेमंद माना जाता है, लेकिन वर्तमान में बोकारो थर्मल एसबीआई शाखा परिसर का मुख्य एटीएम ही खाली पड़ा है. रुपये नहीं होने के कारण इस एटीएम के शटर को बंद कर दिया गया है.

शो-पीस बनकर रह गए हैं दोनों एटीएम

वहीं, बैंक आने वाले ग्राहकों का कहना है कि जब मुख्य शाखा के एटीएम का यह हाल है, तो अन्य जगहों की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है. कमोबेश यही स्थिति डीवीसी सबस्टेशन के पास स्थित चांदनी मार्केट की भी है. इस व्यस्ततम क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान पर एसबीआई एटीएम स्थापित हैं, ताकि बाजार आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को नकदी की किल्लत न हो. लेकिन तकनीकी खराबी या कैश लोडिंग न होने की वजह से ये दोनों एटीएम भी शो-पीस बनकर रह गए हैं.

स्थानीय नागरिकों और बैंक के ग्राहकों का कहना है कि आज के डिजिटल युग में भी कई आवश्यक कार्यों के लिए नकद रुपयों की जरूरत पड़ती है. ऐसे में एटीएम का लगातार बंद रहना बैंकिंग सेवाओं की घोर लापरवाही को दर्शाता है. उपभोक्ताओं ने एसबीआई प्रबंधन और संबंधित बैंक अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राहकों के व्यापक हित को देखते हुए इन सभी एटीएम में नियमित रूप से कैश लोडिंग सुनिश्चित की जाए और बंद पड़े एटीएम को अविलंब चालू किया जाए, ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर: मुखिया ने ओटार पंचायत को मॉडल बनाने के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग, ‘लीड्स’ दे रही तकनीकी मदद

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *