Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: बंदगांव मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न. संगठन विस्तार और कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी बंदगांव मंडल की मासिक बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सिकंदर मछुआ की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य...

Chakradharpur
बंदगांव मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न

Chakradharpur: भारतीय जनता पार्टी बंदगांव मंडल की मासिक बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सिकंदर मछुआ की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह उपस्थित रहे. बैठक की शुरुआत नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई.

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर 

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, मंडल कार्यसमिति के विस्तार तथा शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों के नामों को अंतिम रूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई. तय किया गया कि सभी नामों की सूची आगामी जिला बैठक में जमा की जाएगी.

भी BLO-1 को पूर्ण सहयोग देने का निर्णय

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) के तहत सभी BLO-1 को पूर्ण सहयोग देने का निर्णय लिया गया. साथ ही आगामी मनोहरपुर में आयोजित जिला बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा

इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुना जाएगा तथा कार्यक्रम की जानकारी सरल ऐप पर अपलोड की जाएगी. बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष सिकंदर मछुआ, रामेश्वर मछुआ (BLO-2), गणेश साहू, सुनील गंझू, महेश्वर मछुआ, बिरसा मछुआ, चांदमुनी साहू, फगुआ प्रधान, महेश साहू, पवन कुमार, नवरत्न मछुआ, गणेश नायक सहित मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

ALSO READ:बेरमो: डीवीसी CSR की पहल, विष्णुगढ़ अस्पताल में टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *