Bermo: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की निक्षय योजना के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर डीवीसी सीएसआर कोनार परियोजना की ओर से शुक्रवार को विष्णुगढ़ चिकित्सालय में टीबी मरीजों के बीच 60 पोषण किट की दूसरी खेप का वितरण किया गया.
आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों के लिए काफी उपयोगी
इस अवसर पर डीवीसी कोनार परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह पोषण किट आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी.

टीबी मरीजों की सेवा सर्वोपरि धर्म
अस्पताल को उपलब्ध कराई गई पोषण किट में मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए चना, मसूर और अरहर दाल, गुड़, सरसों तेल, सोया तेल और सोयाबीन सहित अन्य पोषण सामग्री शामिल की गई है. किट वितरण के दौरान विष्णुगढ़ प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरुण कुमार ने टीबी मरीजों की सेवा को सर्वोपरि धर्म बताया. उन्होंने इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए डीवीसी प्रबंधन के प्रति आभार जताया.मौके पर टीबी यूनिट के शुभम कुमार, राजेश कुमार सहित डीवीसी की ओर से डॉ. बी. एन. मंडल, सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार और टेकलाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे.
ALSO READ: कोडरमा पुलिस और खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 160 किलो बेशकीमती ब्लू स्टोन जब्त


