Click Here
Click Here
Click Here

कोडरमा में दर्जनों लोगों से लाखों रूपये ठगी करने वाले फरार अभियुक्त कोलकाता से गिरफ्तार

Koderma: दर्जनों लोगों से ठगी करने के आरोपी संतोष साव उर्फ सोनू साव को तिलैया पुलिस ने कोलकाता से मंगलवार रात मे...

Koderma: दर्जनों लोगों से ठगी करने के आरोपी संतोष साव उर्फ सोनू साव को तिलैया पुलिस ने कोलकाता से मंगलवार रात मे गिरफ्तार किया है. आरोपी पिछले करीब ढाई वर्षों से फरार चल रहा था. जानकारी के अनुसार, तिलैया थाना क्षेत्र के अड्डी बंगला निवासी स्वर्गीय शंकर साव का पुत्र संतोष साव स्थानीय स्तर पर मनिहारी की दुकान संचालित करता था. दुकान पर महिला और पुरुष ग्राहकों की नियमित आवाजाही के बीच उसने लोगों का विश्वास जीत लिया. 

महिलाओं को बनाया सबसे ज्यादा शिकार 

पीड़ितों के मुताबिक, वह खुद को रेलवे से बड़ी रकम मिलने की बात कहकर लोगों को भरोसे में लेता था और बाद में कमिटी (चिट फंड जैसी व्यवस्था) चलाने लगा. शुरुआत में लोगों को समय पर भूगतान किया गया, लेकिन बाद में उसने पैसे लौटाने के बजाय उन्हें दूसरी कमिट्टी में निवेश करने का झांसा देना शुरू कर दिया. उसकी मीठी बातों में आकर विशेष रूप से कई घरेलू महिलाएं अपनी जमा पूंजी उसके हवाले कर बैठीं. 

Read Also: जमशेदपुर : बिष्टुपुर DD बार हत्याकांड ; हिमांशु सिंह का सुबह तीन बजे हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों की गैर-मौजूदगी पर खड़े हुए सवाल

न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी 

धीरे-धीरे उसने दर्जनों लोगों से बड़ी रकम जुटाई और फिर शहर छोड़कर फरार हो गया. पीड़ितों की शिकायत पर तिलैया थाना में ठगी का मामला दर्ज किया गया था. लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही ठगी के शिकार कई लोग तिलैया थाना पहुंचे और अपने पैसे वापस दिलाने की मांग करने लगे. फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में है और पीड़ेितों की उम्मीद अब न्यायालय की प्रक्रिया पर टिकी हुई है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *