चक्रधरपुर अंचल कार्यालय का होगा कायाकल्प, 6.32 लाख की लागत से बिछेगा पेवर्स ब्लॉक

Chaibasa : चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है.पंचायत समिति निधि से 6.32 लाख रुपये की...

अंचल कार्यालय परिसर

Chaibasa : चक्रधरपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर का स्वरूप जल्द ही बदलने वाला है.पंचायत समिति निधि से 6.32 लाख रुपये की लागत से कार्यालय परिसर के अग्रभाग में पेवर्स ब्लॉक बिछाने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. योजना का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य कार्यालय परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और आम लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाना है. वर्तमान में बारिश के दौरान परिसर में जलजमाव और कीचड़ की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पेवर्स ब्लॉक बिछने के बाद इन समस्याओं से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है.

बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जायेगा

इसके अलावा कार्यालय परिसर में वाहन शेड, गार्डन और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा. इन कार्यों के लिए अलग से प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है. अधिकारियों के अनुसार सभी विकास कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे. जिससे कार्यालय आने वाले ग्रामीणों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

प्रखंड विकास पदाधिकारी BDO कांचन मुखर्जी ने बताया कि पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है. आवश्यक विभागीय औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाने के लिए अन्य विकास योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है.

 

ALSO READ : RIMS लैंड स्कैम-CO चला रहे थे अतिक्रमण का केस LRDC ने कर दिया म्यूटेशन, सबने मिलकर लुटवाई RIMS की जमीन!

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *