Click Here
Click Here
Click Here

रोलिंग ब्लॉक के कारण कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन

Bokaro:दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग,टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है....

Bokaro:दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग,टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभाग द्वारा आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाना है. इन विभागों के कार्य को देखते हुए 18 मई से 24 मई तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम नियोजित किया गया है. उक्त अवधि के दौरान कई कोचिंग ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन सुनिश्चित किया गया है.

रद्द की गई ट्रेनें (Cancellation)

(1)68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू 19 मई, 22 मई एवं 24 मई को रद्द रहेगी.

(2)68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू 22 मई एवं 24 मई को रद्द रहेगी.

(3)68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू  21 मई एवं 24 मई को रद्द रहेगी.

(4) 68046/68045 (आसनसोल–आद्रा–आसनसोल) मेमू 22 मई को रद्द रहेगी.

आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ (Short Termination/Short Origination)

 (1)68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू 20 मई एवं 23 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी.इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

(2)68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू 22 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी. इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

(3)63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 20 मई एवं 23 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

(4)18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 20 मई एवं 23 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी.

मार्ग परिवर्तन (Diversion)

18601(टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 19 मई, 20 मई एवं 23 मई को चांडिल–पुरुलिया– कोटशिला –मुरी के स्थान पर चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित की जाएगी.

AlsoRead:रांची पुलिस को कामयाबी: 20 लाख की सुपारी लेकर कटहल मोड में कारोबारी गोली मारने व बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड का मुख्य सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

add1

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *