Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26: पश्चिमी सिंहभूम के पांच विद्यालय सम्मानित

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो की उपस्थिति में...

West Singhbhum
पश्चिमी सिंहभूम के पांच विद्यालयों को किया गया सम्मानित

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो की उपस्थिति में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के तहत जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया. स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाइजीन के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाले पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया.

स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण विद्यार्थियों के विकास के लिए आवश्यक

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि विद्यालयों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल विद्यालय परिसर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के माध्यम से समाज तक इसका सकारात्मक संदेश पहुंचना चाहिए. उन्होंने सभी विद्यालयों से स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाइजीन संबंधी गतिविधियों को निरंतर बढ़ावा देने का आह्वान किया.

चयनित विद्यालयों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया जाएगा सम्मानित

मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भी सम्मानित किया जाएगा. योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चक्रधरपुर, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा पीएमश्री राजकीय सेकेंडरी स्कूल टाटा कॉलेज कॉलोनी को दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी. वहीं प्राथमिक विद्यालय सिमबंधा एवं साई मोंटेसरी इंग्लिश मीडियम स्कूल को एक-एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. जिले के इन विद्यालयों की उपलब्धि से शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में पश्चिमी सिंहभूम को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जामताड़ा भाजपा ने किया चौपाल, जनसंपर्क अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *