बोकारो: डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में नए सदस्यों ने ली सदस्यता, आगामी चुनाव में जीत का लिया संकल्प

Bokaro:बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में डीवीसी के...

Bokaro:बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी मजदूर संघ कार्यालय में गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में डीवीसी के कई कर्मचारियों ने भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की नीतियों पर भरोसा जताते हुए संगठन की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान सभी नए सदस्यों ने आगामी यूनियन चुनाव में बीएमएस को भारी मतों से जीत दिलाने का सामूहिक संकल्प लिया.

नए सदस्यों का स्वागत 

​कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ के महासचिव सह पश्चिम बंगाल एवं झारखंड विद्युत संघ के प्रभारी तपन कुमार दास और अध्यक्ष अरघा बासु ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं सदस्यता रसीद सौंपकर संगठन में उनका स्वागत किया.​ मौके पर उपस्थित कामगारों को संबोधित करते हुए महासचिव ने कहा कि बोकारो थर्मल में नए सदस्यों का बीएमएस से जुड़ना संगठन के लिए गौरव की बात है. उन्होंने डीवीसी के वर्तमान प्रबंधन और व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में संगठन के स्तर पर बड़ा परिवर्तन हुआ है, ठीक उसी तरह इस बार डीवीसी में भी बदलाव लाना जरूरी है.

डिवीसी के भीतर कुशासन जैसी स्थिति का आरोप 

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में डीवीसी के भीतर कुशासन जैसी स्थिति बनी हुई है, जिसे दूर कर एक स्वच्छ और पारदर्शी वातावरण तैयार करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है.उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्मचारियों को एक ऐसे यूनियन की जरूरत है जो राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूरहित को सर्वोपरि रखे. बीएमएस सभी कामगारों के अधिकारों की रक्षा और उनके साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है

सदस्यता ग्रहण वाले लोग 

​बीएमएस की सदस्यता ग्रहण करने वालों मुख्य रूप से कृष्णा स्वाइन, महेंद्र रविदास, मरिनमय पोल, कलीम अंसारी, दीपक दास, बीरेन्द्र कुमार गुप्ता, कृष्णा कुमार, रूप महतो, सिद्दीकी अंसारी, जय मलया डे, शिक्षक संघ के महासचिव सुनील कुमार, रवि चंद्र कुमार, शहीद इकराम, राज कुमार, बेन्दर बेहरा और जयंता मुर्मू शामिल हैं. इस गरिमामयी अवसर पर बीटीपीएस यूनिट सचिव जितेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव शहीद इकराम, बीएमएस पेंशनर कन्वेनर राजदेव सिंह, अनिल कुमार सिंह, संजय राय, अतुल मंडल सहित बोकारो जिला भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अनिमेश गिरी, भरत पटेल एवं प्रफुल्ल भंडारी सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

AlsoRead:मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जामताड़ा भाजपा ने किया चौपाल, जनसंपर्क अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रमों की बनाई गई रूपरेखा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *