Click Here
Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने जेएन सिंह के श्राद्ध कर्म में दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

  रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को अपने करीबी सहयोगी विनोद सिंह के रातु रोड स्थित आवास...

 

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को अपने करीबी सहयोगी विनोद सिंह के रातु रोड स्थित आवास पहुंचे. अवसर था विनोद सिंह के पूज्य पिता और स्वर्गीय जेएन सिंह के निधन के बाद आयोजित संस्कार भोज और श्रद्धांजलि सभा का. मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए.

परिवार से मिलकर दी सांत्वना

उन्होंने विनोद सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा मरांग बुरु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शांति प्रदान करें. ईश्वर इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति और संबल प्रदान करें.

ALSO READ: हर पंचायत में बनेगा हेल्थ कॉटेज, ai तकनीक से हाईटेक होगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *