Click Here
Click Here

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैक 12वीं के सफल विद्यार्थियों को दी बधाई, कहा- ‘आपके सपनों से संवरेगा समृद्ध झारखंड’

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित 12वीं (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद राज्य के...

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित 12वीं (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) की परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि को उनके कड़े परिश्रम और अटूट संकल्प का प्रतिफल बताया है.

सफलता एक नई शुरुआत है

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं. उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, यह परिणाम आपके जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन यह आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि नए अवसरों और संभावनाओं की शुरुआत है. उन्होंने इस उपलब्धि में अभिभावकों और शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें भी बधाई दी.

add1

यह भी पढ़ें : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के वार से सियासी हलचल, झामुमो ने दी मर्यादा की नसीहत

निराश न हों, हौसला रखें

उन विद्यार्थियों के लिए जो इस बार अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाए, मुख्यमंत्री ने संबल प्रदान करते हुए कहा कि वे निराश न हों. धैर्य और आत्मविश्वास के साथ निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलेगी.

यह भी पढ़ें : आध्यात्मिक चेतना से ही होगा नैतिक मूल्यों का उत्थान: राज्यपाल

युवा शक्ति ही राज्य का आधार

मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राज्य की ‘सबसे बड़ी ताकत’ करार दिया. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के नौनिहालों के सपनों से ही एक सशक्त और समृद्ध झारखंड का निर्माण होगा. सीएम ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल और मंगलमय भविष्य की कामना की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *