Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में बच्चों को मिल रहा हस्तलेखन और अबेकस का नि:शुल्क प्रशिक्षण, अभिभावकों में उत्साह

Chaibasa: रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में मारवाड़ी मध्य विद्यालय ( छोटा रूंगटा स्कूल) परिसर में साप्ताहिक हस्तलेखन सुधार प्रशिक्षण और गणितीय...

Chaibasa
हस्तलेखन और अबेकस का प्रशिक्षण कार्यक्रम

Chaibasa: रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में मारवाड़ी मध्य विद्यालय ( छोटा रूंगटा स्कूल) परिसर में साप्ताहिक हस्तलेखन सुधार प्रशिक्षण और गणितीय अबेकस प्रशिक्षण की कक्षाएं नि:शुल्क रूप से संचालित की जा रही हैं. उपरोक्त कार्यक्रम के संयोजक के.रितेश मुंदड़ा ने जानकारी देते हुए बताया, कि उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम पिछले दो वर्षों से निरंतर चल रहा है, जिसमें अभिभावकों ने विशेष रुचि लेकर अपने बच्चों को नामांकित करवाया है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के लेखन शैली में सुधार और उन में बौद्धिक क्षमता का विकास करना है.

समाजसेवी रोटरीयन निरंजन साव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया अवलोकन

वहीं, प्रसिद्ध समाजसेवी रोटरीयन निरंजन साव ने आज इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया और कार्यक्रम की प्रशंसा की. कार्यक्रम की सहसंयोजिका रोटरीयन शीतल मुंदड़ा ने भी कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष प्रयास किए हैं. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हस्त लेखन को कला के रूप में विकसित करने का प्रयास सेवानिवृत शिक्षक अरुण प्रसाद द्वारा किया जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक रोटरीयन निर्मल त्रिपाठी ने भी इस कार्यक्रम के लिए अपना सहयोग प्रदान किया है. क्लब के अध्यक्ष विकास दोदराजका ने बताया कि रोटरी लिटरेसी मिशन के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों द्वारा शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार करना और अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित करना है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: बंद मकान में मजदूर की सड़ी-गली लाश बरामद, शरीर पर कई संदिग्ध निशान, हत्या की आशंका

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *