Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: बंद मकान में मजदूर की सड़ी-गली लाश बरामद, शरीर पर कई संदिग्ध निशान, हत्या की आशंका

Report: Yogesh Kumar Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर के एक बंद पड़े पुराने मकान...

Rama Bavri
मृतक की फाइल फोटो

Report: Yogesh Kumar

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पबिया स्थित टीचर ट्रेनिंग कॉलेज परिसर के एक बंद पड़े पुराने मकान से एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश बरामद की गई है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान रमा बावरी उर्फ धोना बाबरी के रूप में हुई है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शनिवार से लापता था युवक

जानकारी के अनुसार, मृतक मजदूरी का कार्य करता था. उसकी शादी बीते वर्ष ही हुई थी, हालांकि उसके कोई बच्चे नहीं थे. परिजनों एवं स्थानीय लोगों के मुताबिक वह शनिवार से लापता था. सोमवार देर शाम बंद मकान की ओर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ. ऐसे में जब लोग मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा, तो वहां शव पड़ा मिला. शव काफी हद तक सड़-गल चुका था. इसके बाद घटना की सूचना तत्काल नारायणपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक के शरीर पर कई संदिग्ध निशान दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा मौत के कारणों का खुलासा

मामले को लेकर नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया, कि मृतक के लापता होने की सूचना पूर्व में थाना को नहीं दी गई थी. सोमवार को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: जामताड़ा: एम्बुलेंस और इलाज में देरी होने से आदिवासी युवक की मौत, जन सेवा पार्टी ने की जांच व मुआवजे की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *