Ranchi: धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र के कॉलेज छात्रों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह और धनबाद महापौर संजीव सिंह ने लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में प्रस्तावित क्लस्टर सिस्टम के विरोध और छात्रहित से जुड़ी अन्य मांगों को लेकर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में उठाए गए अहम मुद्दे
ज्ञापन में मुख्य रूप से इस बात की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया कि धनबाद और कोयलांचल क्षेत्र की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियां अलग हैं. ऐसे में क्लस्टर सिस्टम लागू होने से विद्यार्थियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी.
छात्राओं पर पड़ सकता है सीधा असर
ज्ञापन में कहा गया कि इस व्यवस्था से छात्राओं को आवागमन में भारी परेशानी, समय की बर्बादी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ सकता है. जनप्रतिनिधियों ने इस व्यवस्था के व्यावहारिक और आर्थिक पहलुओं पर गंभीर चिंता जताई.
Also Read: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, मायके वालों ने कहा दहेज के लिये हुई हत्या
RSP कॉलेज की समस्याओं पर भी हुई चर्चा
इसके अतिरिक्त झरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजा शिव प्रसाद कॉलेज की विभिन्न प्रशासनिक और बुनियादी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु भी राज्यपाल से आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया.
छात्रहित में त्वरित कार्रवाई की मांग
विधायक और महापौर ने राज्यपाल से आग्रह किया कि छात्रों, विशेषकर छात्राओं के भविष्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन व्यावहारिक समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए.
