News Wave Desk:बास्केटबॉल सिर्फ एक रोमांचक खेल ही नहीं, बल्कि यह शरीर और दिमाग दोनों को फिट रखने का बेहतरीन जरिया है. इसमें लगातार दौड़ना, कूदना और दिशा बदलना शामिल है, जिससे यह एक शानदार फुल-बॉडी वर्कआउट बन जाता है. जानिए बास्केटबॉल खेलने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ.

बास्केटबॉल एक तेज़ और रोमांचक खेल है, जिसे दो टीमों के बीच खेला जाता है. हर टीम में 5-5 खिलाड़ी कोर्ट पर होते हैं और मकसद होता है की गेंद को 10 फीट ऊंचे बास्केट में डालकर अधिक से अधिक पॉइंट स्कोर करना. चार क्वार्टर के बाद सबसे ज्यादा पॉइंट वाली टीम विजेता बनती है. आइए जानते हैं बास्केटबॉल खेलने के प्रमुख स्वास्थ्य लाभ.
शारीरिक स्वास्थ्य के लाभ

दिल को मजबूत बनाता है: बास्केटबॉल खेलते समय दिल की धड़कन तेज़ हो जाती है, जिससे हार्ट मसल्स मजबूत बनती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इससे दिल की बीमारियों और स्ट्रोक का खतरा कम होता है.
वजन घटाने में मददगार: इस खेल में तेज दौड़ना और कूदना पड़ता हैं .इसके कारण से एक घंटे में 600 से 900 कैलोरी बर्न हो जाती है. यह वजन कम करने और फिट रहने में काफी सहायक है.
हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत: बार-बार कूदने से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है. बॉल शूट, पास और ड्रिबल करने से पैरों, हाथों और पेट की मसल्स टोन होती हैं.
बेहतर तालमेल और संतुलन: ड्रिबलिंग, दौड़ और अचानक शॉट के कारण हाथ-आंख का तालमेल और शरीर का संतुलन बढ़ता है.
मानसिक और भावनात्मक लाभ

तनाव कम करता है: खेल के दौरान शरीर में एंडोर्फिन (हैप्पी हार्मोन) रिलीज होते हैं, जिससे मूड अच्छा होता है और तनाव कम होता है.
एकाग्रता और फैसले लेने की क्षमता: खेल की गति के कारण तुरंत निर्णय लेने की आदत बनती है, जिससे फोकस बढ़ता है.
आत्मविश्वास में वृद्धि: अच्छा प्रदर्शन आत्म-सम्मान और कॉन्फिडेंस बढ़ाता है.
सामाजिक लाभ

टीमवर्क और अनुशासन: यह खेल टीम में मिलकर काम करना, संवाद करना और अनुशासन सिखाता है.
सलाह: खेल शुरू करने से पहले 5-10 मिनट स्ट्रेचिंग या जॉगिंग जैसे वॉर्म-अप ज़रूर करें, ताकि चोट का खतरा कम हो.
ALSO READ:जामताड़ा: साइबर क्राइम से आगे, जानें इस झारखंडी जिले की खासियतें
