रांची: 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली में इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा का शानदार प्रदर्शन, कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले

Ranchi: इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली (सत्र 2026–27) का भव्य आयोजन रांची के बी.एन.आर. चाणक्य होटल में हुआ. इस...

Inner Wheel Club
क्लब की अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष को किया गया सम्मानित

Ranchi: इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की 42वीं डिस्ट्रिक्ट असेंबली (सत्र 2026–27) का भव्य आयोजन रांची के बी.एन.आर. चाणक्य होटल में हुआ. इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ स्वर्णरेखा, रांची ने सेवा कार्यों, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक उत्कृष्टता के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए.

क्लब की डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में क्लब की डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष नीता नारायण को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. वहीं सीजीआर माला श्रीवास्तव को बेहतर नेतृत्व के लिए सम्मान मिला. क्लब की अध्यक्ष सोमा भादुड़ी को ‘इफिशिएंट प्रेसिडेंट’ का पुरस्कार प्रदान किया गया. अर्चना त्रिवेदी को श्रेष्ठ सचिव, शालिनी सिन्हा को श्रेष्ठ आईएसओ तथा अनीता जायसवाल को उत्कृष्ट बुलेटिन एवं संपादकीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इसके अलावा क्लब की पूर्व अध्यक्ष दीपा चौहान को भी उनके प्रभावी नेतृत्व और क्लब के प्रति विशेष योगदान के लिए सम्मान से नवाजा गया.

व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ-साथ क्लब को विभिन्न सामाजिक सेवा परियोजनाओं और उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए भी कई पुरस्कार प्राप्त हुए. इन उपलब्धियों ने क्लब की सेवा भावना और सक्रिय कार्यशैली को नई पहचान दिलाई.

यह भी पढ़ें: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसाबाद के कटिया गांव में हेल्थ कैंप का आयोजन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *