Click Here

भावुक हुए CM हेमंत सोरेन: फादर्स डे पर बच्चों के हाथ से बने कार्ड को बताया दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि 

Ranchi: एक पिता के लिए उसके बच्चों के निश्छल प्रेम और उनके हाथों से बने उपहार से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरी...

CM HEMANT SOREN

Ranchi: एक पिता के लिए उसके बच्चों के निश्छल प्रेम और उनके हाथों से बने उपहार से बढ़कर दुनिया में कोई दूसरी दौलत नहीं होती, चाहे वह व्यक्ति राज्य का मुख्यमंत्री ही क्यों न हो. फादर्स डे (Father’s Day) के खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऐसा ही एक बेहद भावुक और संवेदनशील रूप सोशल मीडिया पर देखने को मिला. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाए गए एक खूबसूरत संदेश और स्केच (आर्ट) की तस्वीर साझा की.

दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार: CM 

अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा की मेरे लिए दुनिया की सबसे बड़ी उपलब्धि मेरे बच्चों का प्यार, उनका विश्वास और उनका स्नेह है. फादर्स डे पर मेरे दोनों बच्चों द्वारा अपने हाथों से बनाया गया यह संदेश और यह आर्ट मेरे लिए अनमोल है. जब बच्चों की भावनाएx इस रूप में सामने आती हैं, तो मन गर्व, प्रेम और कृतज्ञता से भर उठता है.सीएम की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

ALSO READ: Messi से शुरू हुआ सफर, Yamal तक पहुंचा कनेक्शन, वर्ल्ड कप में दिखी खास समानता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *