कुलदीप यादव के रिसेप्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ का खास अंदाज़, बच्चे संग की मस्ती! नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद

  NEWS DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के शादी के बाद आयोजित...

 

NEWS DESK: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव के शादी के बाद आयोजित रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए. कुलदीप ने 14 मार्च को मसूरी में अपनी बचपन की मित्र वंशिका चड्ढा के साथ विवाह किया था. इसके बाद लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ होटल में एक शानदार रिसेप्शन रखा गया, जहां सीएम योगी ने पहुंचकर नवदंपति को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.

हाल ही में कुलदीप यादव उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती थी. इसी बड़ी जीत के कुछ ही दिनों बाद कुलदीप ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते हुए शादी के बंधन में बंध गए.

बच्चे के साथ दिखा खास अंदाज़

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सहज और अलग अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया. समारोह के दौरान उन्होंने एक छोटे बच्चे के साथ हल्की-फुल्की मस्ती की, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग मुस्कुरा उठे.

जैसे ही योगी स्टेज पर पहुंचे, कुलदीप तुरंत आगे बढ़े और उनके चरण स्पर्श किए. इसके बाद वंशिका ने भी उन्हें नमस्कार किया. सीएम योगी ने नवदंपति को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उन्हें खास उपहार भी दिए. इस दौरान पास खड़े एक छोटे बच्चे को योगी ने अपने पास बुलाया और उसे चॉकलेट देकर दुलार किया, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौके पर चॉकलेट मंगवाई और पास खड़े छोटे बच्चे को इशारे से अपने करीब बुलाया. वे उसे प्यार से चॉकलेट दिखाने लगे, जिसे बच्चा बड़े ध्यान से देख रहा था और योगी के चेहरे पर भी हल्की मुस्कान थी. इसी दौरान कुलदीप ने भी बच्चे को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि चॉकलेट ले लो. शुरुआत में बच्चा थोड़ा झिझका, लेकिन कुछ पल बाद उसने चॉकलेट थाम ली. इसके बाद योगी ने उसके गाल पर स्नेह से हाथ फेरा और फिर एक और चॉकलेट दिखाते हुए उसे दी, जिसे बच्चे ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया. इस पूरे पल में वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराते नजर आए.

रिसेप्शन में जुटीं कई बड़ी हस्तियां, अब IPL 2026 पर होगा फोकस

कुलदीप यादव के शादी समारोह में खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं. इस खास मौके पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ, उनके करीबी दोस्त युजवेंद्र चहल और युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा जैसे नाम नजर आए. रिसेप्शन में भी कई चर्चित चेहरे पहुंचे और नवदंपति को शुभकामनाएं दीं.

शादी और उससे जुड़े सभी कार्यक्रम पूरे होने के बाद अब कुलदीप का पूरा ध्यान आगामी आईपीएल 2026 पर रहेगा, जहां उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *