Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : तनाव मुक्त होंगे गुरुजी, मानसिक स्वास्थ्य पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विशेष कार्यशाला

विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता खुद को कैसे रखें फिट और खुश, विशेषज्ञों ने सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर Hazaribagh: मालवीय मार्ग स्थित...

विद्यार्थियों के भविष्य निर्माता खुद को कैसे रखें फिट और खुश, विशेषज्ञों ने सिखाए तनाव प्रबंधन के गुर

Hazaribagh: मालवीय मार्ग स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और समग्र कल्याण को लेकर एक दिवसीय आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वर्तमान समय की भागदौड़ और शिक्षण कार्य के दबाव के बीच शिक्षकों को मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

यह भी पढ़ें : करोड़ों रुपए के बैंक घोटाले में वांटेड भगोड़ा था कमलेश पारेख, वापस भारत लाया गया

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

तनाव प्रबंधन और ‘वर्क-लाइफ बैलेंस’ पर जोर

कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक राहुल कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए शिक्षक का मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक होना अनिवार्य है. उन्होंने विभिन्न रोचक गतिविधियों और व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए बताया कि कैसे शिक्षक तनाव को प्रबंधित कर सकते हैं, खुद को प्रेरित रख सकते हैं और अपने पेशेवर व व्यक्तिगत जीवन के बीच बेहतर तालमेल बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें : भानु प्रताप शाही पर जेएमएम का तीखा हमला: चंदन प्रकाश सिन्हा ने घोटाले और बाहरी भाषा के मुद्दे पर घेरा

शिक्षक समाज के पथ प्रदर्शक : प्रधानाचार्य

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान के प्रदाता नहीं, बल्कि समाज के असली पथप्रदर्शक होते हैं. उनका प्रसन्नचित्त रहना सीधे तौर पर छात्रों के विकास को प्रभावित करता है. उन्होंने आचार्यों से आग्रह किया कि वे इस प्रशिक्षण में सीखी गई बातों को अपने दैनिक जीवन और कक्षा के वातावरण में उतारें. आचार्यों ने न केवल सीखा बल्कि अपने अनुभव भी साझा किए और इस सत्र को बेहद उपयोगी बताया.  पूरा परिसर ‘मेंटल हेल्थ’ और ‘इमोशनल इंटेलिजेंस’ की चर्चा से सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा. वरिष्ठ आचार्य मनोज कुमार पांडे ने सभी आचार्यों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए धन्यवाद दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *