CM से शिकायत करना महिला खिलाड़ियों को पड़ा भारी? देवघर में जांच के नाम पर दबाव, DDC ने लगाई खिलाड़ियों को फटकार

Deoghar: मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से न्याय की गुहार लगाने वाली महिला खिलाड़ियों ने अब देवघर जिला प्रशासन पर ही गंभीर आरोप...

Complaining to the Chief Minister proved costly for the women players. In Deoghar, pressure was put on the players in the name of investigation, and the DDC reprimanded them.

Deoghar: मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से न्याय की गुहार लगाने वाली महिला खिलाड़ियों ने अब देवघर जिला प्रशासन पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. खिलाड़ियों का कहना है कि शिकायत के बाद उन्हें न्याय देने के बजाय जांच के नाम पर दबाव बनाने और बयान बदलवाने की कोशिश की गई. आरोप है कि उपविकास आयुक्त (DDC) कार्यालय में हुई जांच के दौरान खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षक को डराया-धमकाया गया. खिलाड़ियों को कागज देकर कहा गया कि आवेदन में लगाए गए गाली-गलौज, जातिसूचक टिप्पणी और अन्य आरोपों को हटाकर नया बयान लिखें और अगले दिन जमा करें. खिलाड़ियों का आरोप है कि जांच के दौरान उपविकास आयुक्त ने खुद खेल मामलों की जानकारी नहीं होने की बात कही और जिला खेल पदाधिकारी (DSO) को बुला लिया. इसके बाद पूरी सुनवाई में DSO का पक्ष ही प्रमुखता से सुना गया, जबकि खिलाड़ियों की शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया. इतना ही नहीं, छात्रवृत्ति नहीं मिलने का ठीकरा भी प्रशिक्षक पर फोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले में स्वास्थ्य सुरक्षा का अभेद्य कवच, 228 डॉक्टरों के साथ हर श्रद्धालु की सेवा में जुटी सरकार

उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिन अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए, जांच के दौरान वही पक्ष प्रभावी नजर आया. इससे पूरी जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं. महिला खिलाड़ियों का कहना है कि न्याय की उम्मीद में की गई शिकायत के बाद प्रशासन का रवैया उनकी मुश्किलें और बढ़ाने वाला साबित हुआ. अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *