BREAKING: पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक शुरू, ओड़िशा की मेजबानी में झारखंड समेत 5 राज्यों के शीर्ष पुलिस अधिकारी हुए शामिल, IG अभियान देंगे प्रेजेंटेशन

Ranchi : पूर्वी भारत के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अंतर-राज्यीय अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस पुलिसिंग में बेहतर...

पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति
AI तस्वीर

Ranchi : पूर्वी भारत के राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अंतर-राज्यीय अपराधों पर अंकुश लगाने और पुलिस पुलिसिंग में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को शुरू हो गई है. इस बैठक की मेजबानी ओड़िशा पुलिस राज्य मुख्यालय की ओर से वर्चुअल मोड में की जा रही है. इस उच्चस्तरीय बैठक में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के डीजीपी DGP और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हिस्सा लेंगे.

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी किया था निर्देश

इस बैठक को लेकर झारखंड पुलिस के आईजी IG अभियान ने राज्य के संबंधित अधिकारियों को बैठक की पूरी तैयारी के साथ शामिल होने का निर्देश जारी किया था. झारखंड से शामिल होने वाले अधिकारी मेंआईजी IG, सीआईडी CID (संगठित अपराध), डीआईजी जैप DIG-JAP, डीआईजी DIG रेल, एसपी एसआईबी SP SIB और एसपी SP स्पेशल ब्रांच शामिल है.

इन मुख्य एजेंडे पर हो रही बैठक

– बैठक में पूर्वी राज्यों के सामने आने वाली प्रमुख सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है. प्रत्येक राज्य को एक विशिष्ट विषय पर प्रेजेंटेशन देने का जिम्मा दिया गया है.

– सरेंडर कर चुके नक्सलियों की निगरानी : छत्तीसगढ़ के एआईजीपी AIGP (कानून एवं व्यवस्था) रोहित कुमार झा की ओर से

– मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम : बिहार के डीआईजी DIG ( STF ) नीरज कुमार सिंह की ओर से अंतर-राज्यीय खुफिया जानकारी साझा करने और संयुक्त अभियानों पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा.

साइबर अपराध व राज्यों के बीच समन्वय की चुनौतियां : झारखंड के आईजी IG अभियान नरेन्द्र कुमार सिंह विचार रखेंगे.

– राज्यों के बीच स्थानांतरित जीरो एफआईआर FIR की ट्रैकिंग : पश्चिम बंगाल के एडीजीपी ADGP (सीसीडब्ल्यू) अशोक प्रसाद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी.

– अंतर-राज्यीय रेलवे सुरक्षा समन्वय : एडीजीपी ADGP (रेलवे), ओड़िशा विचार रखेंगे.

– अवैध अप्रवासी समस्या से निपटने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण : डीजी DG (इंटेलिजेंस), ओड़िशा प्रेजेंटेशन देंगे.

 

ALSO READ : रीक्षा में अनियमितता के खिलाफ JPSC कार्यालय का घेराव कल, सुरक्षा में तैनात रहेंगे DSP, इंस्पेक्टर और दरोगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *