Bokaro : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय माधवलाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने डीजी अनिल कुमार पालटा गोमिया स्थित स्वर्गीय सिंह के पैतृक गांव पहुंचे. आवास पहुंचने के बाद अनिल पालटा ने पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दिया. स्वर्गीय सिंह का पैतृक गांव गोमिया प्रखंड के साड़म में स्थित है.
सरल जीवनशैली और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे माधवलाल सिंह
परिजनों से बातचीत के दौरान अनिल पालटा ने कहा कि माधवलाल सिंह एक ईमानदार और जनप्रिय राजनीतिज्ञ थे. उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा. उनका सार्वजनिक जीवन और बेहद सरल जीवनशैली आज के दौर में भी क्षेत्र के लोगों और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का एक महान स्रोत है. उनका जाना समाज और राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस मौके पर पूर्व मंत्री के परिजनों के अलावा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.. जिन्होंने माधवलाल सिंह के साथ बिताए पलों और उनके सामाजिक कार्यों को याद किया.

ALSO READ : गायब हुआ सरकारी ट्रांसफॉर्मर, नपेंगे वितरण निगम के इंजीनियर, सरकार तक पहुंचा मामला
