Chakradharpur: कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य महेश प्रसाद साहू ने विधायक सुखराम उरांव एवं सांसद जोबा मांझी से कराइकेला शमशान घाट में अविलंब पेयजल एवं शेड की व्यवस्था कराने की मांग की है. महेश प्रसाद साहू ने कहा कि कराइकेला शमशान घाट में न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है और न ही लोगों के बैठने एवं शवदाह के दौरान बचाव के लिए शेड उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि इस कारण अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

गर्मी एवं बरसात के दिनों में समस्या और भी हो जाती है गंभीर
उन्होंने बताया कि खासकर गर्मी एवं बरसात के दिनों में यह समस्या और गंभीर हो जाती है. गर्मी के समय शवदाह के दौरान बार-बार पानी की आवश्यकता पड़ती है, लेकिन शमशान घाट में नलकूप या अन्य पेयजल सुविधा नहीं होने से लोगों को कठिनाई होती है. वहीं बरसात के दिनों में शेड नहीं रहने के कारण लोगों को खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है, जिससे अंतिम संस्कार का कार्य काफी मुश्किल भरा हो जाता है.
महेश साहू ने विधायक सुखराम उरांव एवं सांसद जोबा मांझी से जनहित को देखते हुए कराइकेला शमशान घाट में शीघ्र पेयजल एवं शेड की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके.
यह भी पढ़ें: यात्री ट्रेनों को मिलेगी प्राथमिकता, मालगाड़ियों के लिए अब नहीं रोकी जाएंगी पैसेंजर ट्रेनें
