बकरीद को लेकर जामताड़ा पुलिस अलर्ट, नारायणपुर और नाला में निकाला गया फ्लैग मार्च

Report: Yogesh Kumar Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को...

Jamtara police
जामताड़ा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Report: Yogesh Kumar

Jamtara: जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर नारायणपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है. इसी क्रम में सर्किल इंस्पेक्टर रवींद्रनाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन एवं पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च नारायणपुर बाजार, मुरलीपाहड़ी, लखनूडीह एवं कोरीडीह-2 क्षेत्र में किया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की. साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा. वहीं देर शाम को नाला थाना क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाली गई. मौके पर थाना प्रभारी विकास यादव, SI हेमकांत ठाकुर, बिरसू भगत, सरोज मंडल, ASI निताई दास आदि उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष ने विधायक-सांसद से की कराइकेला शमशान घाट में पेयजल व शेड की व्यवस्था कराने की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *