Click Here
Click Here
Click Here

अधूरी सड़क पर टोल की लूट बंद करे प्रशासन, कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने दी आंदोलन की चेतावनी

Palamu: पलामू के एनएच 39 स्थित दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर जारी कथित अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस के जिला महासचिव सह इंटक...

Palamu: पलामू के एनएच 39 स्थित दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर जारी कथित अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस के जिला महासचिव सह इंटक प्रदेश सचिव विवेक त्रिपाठी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने जिला प्रशासन और एनएचएआई (NHAI) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे आम जनता की जेब पर डाका करार दिया है.

​विवेक त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा कि जब सड़क का निर्माण कार्य अधूरा है और मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं, तो आखिर किस आधार पर जनता से टोल वसूला जा रहा है. उन्होंने पूर्व के समझौतों का हवाला देते हुए बताया कि टोल संवेदक और एनएचएआई के बीच यह सहमति बनी थी कि लहलहे तक के स्थानीय लोगों को विशेष पास जारी किए जाएंगे, ताकि उन्हें आर्थिक बोझ न झेलना पड़े. शुरुआत में यह व्यवस्था लागू की गई, लेकिन अब नियमों का हवाला देकर इसे अचानक बंद कर दिया गया है, जो सरासर मनमानी है.​उन्होंने आरोप लगाया कि टोल कर्मी स्थानीय लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और विरोध करने पर एनएचएआई के अधिकारियों का नाम लेकर पल्ला झाड़ लेते हैं.

आंदोलन की दी चेतावनी

Also Read:ऑफिस में सिस्टरहुड: महिलाओं के लिए सहयोग और सफलता की नई राह

कांग्रेस नेता ने पलामू उपायुक्त से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि “रोड नहीं तो टोल नहीं” की मांग पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया और स्थानीय लोगों को राहत नहीं मिली, तो जनता सड़क पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और टोल प्रबंधन की होगी.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *