सरायकेला: कुकडू के लेटेमदा जंगल में घुसे दलमा के 18 हाथी, ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से ड्राइव टीम भेजने की मांग

Sarikela : जिला के कुकडू प्रखंड के लेटेमदा जंगल में रविवार की सुबह करीब 18 हाथियों का झुंड घुस आया है, दलमा...

Sarikela : जिला के कुकडू प्रखंड के लेटेमदा जंगल में रविवार की सुबह करीब 18 हाथियों का झुंड घुस आया है, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी से भटके ये हाथी भोजन-पानी की तलाश में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं, हाथियों की आमद से आम नागरिक और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति लेटेमदा जंगल की तरफ न जाए, हाथी झुंड में हैं और मानव को देखते ही आक्रामक हो जाते हैं, दौड़ाने लगते हैं, क्षेत्र में पहले भी हाथियों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है.

रात से पहले खदेड़ने की मांग

ग्रामीणों ने सुरक्षा को लेकर चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी को सूचित कर दिया है, ग्रामीणों ने मांग की है कि रात होने से पहले एलिफेंट ड्राइव टीम भेजकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया जाए, वरना रात में हाथी गांवों में घुसकर फसल और घरों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

‘ईचागढ़ को एलिफेंट जोन घोषित हो’

स्थानीय लोगों का कहना है कि दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी छोड़कर हाथी अब स्थायी रूप से ईचागढ़ क्षेत्र में डेरा डाले रहते हैं, बारहों महीने हाथी प्रभावित क्षेत्र बना रहता है, ऐसे में ईचागढ़ क्षेत्र को एलिफेंट जोन घोषित किया जाए, जिस गांव में हाथी बहुल क्षेत्र हे ,उस जगह को चिह्नित करके बॉर्ड लगाया जाय ,वन विभाग इस बात पर मौन है.

इको सेंसिटिव जोन पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दलमा इको सेंसिटिव जोन के नाम पर NH-32 से सटे ग्रामीणों को वन विभाग लगातार चेतावनी देता रहता है, निर्माण कार्य पर रोक लगाता है, वहीं दलमा के हाथी जहां बसेरा डाले हुए हैं, वहां पर वन विभाग द्वारा इको सेंसिटिव जोन के तहत कोई कार्रवाई नहीं की जाती, यह संदेह पैदा करता है.

गहन अध्ययन में पता चला है कि वन विभाग द्वारा 250 मीटर के दायरे में इको सेंसिटिव जोन के नियम लागू किए जाते हैं, लेकिन हाथियों के विचरण क्षेत्र में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए

चांडिल रेंजर ने बताया कि ट्रैकर टीम को लगा दिया गया है, हाथियों की लोकेशन ट्रैक की जा रही है, क्विक रिस्पॉन्स टीम और ड्राइव टीम को अलर्ट कर दिया गया है, ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और वन विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है.

Also Read : अधूरी सड़क पर टोल की लूट बंद करे प्रशासन, कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने दी आंदोलन की चेतावनी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *