पूर्व विधायक हरिराम बाबू को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिराम बाबू को शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी...

Congress leaders paid tribute to former MLA Hariram Babu

Ranchi: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक हरिराम बाबू को शनिवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे रांची स्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लाया गया. यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कांग्रेस का ध्वज अर्पित कर उन्हें अंतिम सम्मान दिया. इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें:

कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि हरिराम बाबू ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस संगठन, उसकी विचारधारा और जनसेवा के लिए समर्पित किया. उन्होंने कहा कि उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि हरिराम बाबू का जीवन संघर्ष, सेवा और जनहित के प्रति समर्पण का उदाहरण था. उन्होंने हमेशा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों की आवाज़ उठाई. श्रद्धांजलि सभा के बाद हरिराम बाबू के पार्थिव शरीर को हरमू मुक्ति धाम ले जाया गया, जहां पूरे सामाजिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

यह भी पढ़ें: युवक मौत मामला : राज हॉस्पिटल ने परिजनों के सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *