छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस कर रही दोहरी राजनीति : आदित्य साहू

Ranchi: जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामले को लेकर झारखंड भाजपा के सभी सांसदों...

Ranchi: जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल, उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के मामले को लेकर झारखंड भाजपा के सभी सांसदों ने दिल्ली में  कांग्रेस की दोहरी राजनीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने छात्रों एवं युवाओं के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया. कहा कि एक तरफ कांग्रेस दिल्ली में छात्रों के मुद्दे पर हाय तौबा मचा रही है जबकि दूसरी तरफ झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित अन्य भर्ती परीक्षा घोटाले पर उनकी जुबान पर ताला जड़ा हुआ है. उत्पाद सिपाही भर्ती दौड़ में तो झारखंड के 19 बच्चों की मौत हो गई. कांग्रेस के नेताओं की जुबान इस मामले पर बंद क्यों है ?

कांग्रेस ने युवाओं के साथ खिलवाड़ किया

जब-जब झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनी है, तब तब छात्रों, युवाओं के साथ खिलवाड़ किया गया है. कांग्रेस दोहरी राजनीति करती है. दिल्ली में मांग करती है कि जांच हो और झारखंड में पूरी तरह मौन है. 19 अभ्यर्थी उत्पाद सिपाही दौड़ में मारे गए हैं. कांग्रेस झारखंड में मांग करे कि उन मृत बच्चों के परिजनों को हेमंत सरकार एक-एक करोड रुपए मुआवजा तत्काल भुगतान करे. भाजपा की मांग है कि दिल्ली से कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी  झारखंड की धरती पर जाएं, वहां की जनता इनका चेहरा देखना चाहती है और इनसे पूछना चाहती है कि आप लोगों का यह दोहरा चरित्र क्यों ? भाजपा मांग करती है कि झारखंड में पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार में जितनी भी भर्ती परीक्षा में अनियमिताएं हुई है, पेपर लीक हुआ है, सभी मामलों की सीबीआई जांच हो.
Read Also: सरायकेला : गम्हरिया स्टेशन के पास होटल संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

 झारखंड में समर्थन वापस ले कांग्रेस

साहू ने कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में छात्रों के मुद्दे पर, युवाओं के मुद्दे पर गंभीर है तो कांग्रेस को आज ही हेमंत सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस लेना चाहिए और हेमंत सोरेन से इस्तीफा की मांग करनी चाहिए. झारखंड मामले में कांग्रेस और झामुमो की सरकार सीआईडी जांच के बहाने इन घोटालों पर पर्दा डालने की कवायद में जुटी हुई है. इस दौरान आदित्य साहू के अलावा निशिकांत दुबे, बीडी राम, विद्युत वरण महतो, डॉ  प्रदीप वर्मा, कालीचरण सिंह, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल भी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *