झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन, समाजसेवा का दिया संदेश

Palamu:भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन...

Palamu:भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए झारखंड माटी कला बोर्ड कार्यालय में पनशाला का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य सह संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव एवं वीरेंद्र ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.

सेवा ऑर मानवता समाज की सबसे बड़ी ताकत 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को गर्मी के मौसम में राहगीरों एवं जरूरतमंदों को शीतल जल उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि सेवा और मानवता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है तथा इस प्रकार के सामाजिक कार्य लोगों को एक-दूसरे के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता की प्रेरणा देते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद प्रसाद, सौरभ कुमार सिंह, मोहन कुमार, रविन्द्र पाठक, वी.के ठाकुर, वेद प्रकाश, ललन प्रजापति शोभा प्रजापति, पंकज प्रजापति, संतोष प्रजापति एवं अच्छेलाल प्रजापति उपस्थित रहे.

AlsoRead:30 मई के महाधिवेशन की तैयारी तेज, मजदूर एकता के प्रदर्शन की रणनीति पर मंथन

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *