Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग : सलेया जंगल में सड़क किनारे मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सलेया जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके...

Police trying to identify the woman

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के सलेया जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मंगलवार की सुबह शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया शव की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को जंगल के समीप सड़क किनारे लाकर फेंका गया है. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या की पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है.

अज्ञात महिला पहचान जुटी पुलिस 

बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे एक राहगीर की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी. इसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है. साथ ही घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों की भी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव वहां तक कैसे पहुंचा. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. शव की पहचान और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास महिला की पहचान या घटना से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तत्काल बरकट्ठा थाना को सूचित करें. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल जारी है.

Also Read : कोडरमा में महिला के साथ आधी रात में दुष्कर्म, आरोपी फरार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *