काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, 23 जीते लेकिन 22 निर्वाचित घोषित, जानिए किसका रिजल्ट होल्ड पर

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुक्रवार की शाम को खत्म हो गई है. मतगणना के बाद अब 22 उम्मीदवारों...

Jharkhand State Bar Council
झारखंड स्टेट बार काउंसिल

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुक्रवार की शाम को खत्म हो गई है. मतगणना के बाद अब 22 उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया है. लेकिन एक उम्मीदवार महेश तिवारी के निर्वाचन पर अभी निर्णय लंबित रखा गया है. मुख्य निर्वाची पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि मतगणना समाप्त हो गई है. मतगणना के अंतिम दिन हाई कोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार नंबर 3, धनबाद के जितेंद्र कुमार, झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता अभय कुमार चतुर्वेदी एवं गिरिडीह के परमेश्वर मंडल ने जीत दर्ज की. इन चारों ने मतगणना में 677 के आंकड़ा को छू लिया है.

23 में से 22 उम्मीदवारों के जीत की घोषणा

बता दें, कि 23 में से 22 उम्मीदवारों के जीत की घोषणा कर दी गई है, लेकिन वकील महेश तिवारी को एक मामले में दो साल की सजा पाए जाने के कारण उनका निर्वाचन लंबित रखा गया है. पूर्व में उनसे इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया था, जिसे लेकर उनकी ओर से जवाब दे दिया गया है, जिस पर शनिवार को निर्णय लिया जाएगा.

इससे पहले अब्दुल कलाम रसीदी, ललित यादव, अभिषेक कुमार भारती, प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, पवन रंजन खत्री, जमशेदपुर के अनिल कुमार तिवारी, रांची सिविल कोर्ट के संजय कुमार विद्रोही, हजारीबाग के राजकुमार, हाई कोर्ट के अधिवक्ता निलेश कुमार, चाईबासा के अनिल कुमार महतो एवं जमशेदपुर के राजेश कुमार शुक्ला ने यह आंकड़ा प्राप्त करते हुए चुनाव जीते थे. मतगणना में जीत दर्ज होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया था. पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी थी. दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है.

यह भी पढ़ें: दार्जिलिंग मॉडल से झारखंड में पर्यटन को नई दिशा, महिलाओं की भागीदारी पर जोर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *