Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार

Ranchi : झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार के आरोपी पयर्वेक्षक अविनाश कुमार के बेल पर एजेसी योगेश कुमार...

बेल देने से कोर्ट का इनकार

Ranchi : झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में कदाचार के आरोपी पयर्वेक्षक अविनाश कुमार के बेल पर एजेसी योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने मामले की गंभीरता व मेधावी छात्रों के साथ नाइंसाफी को देखते हुए बेल देने से इनकार कर दिया. बताते चलें की इस मामले में मृत्युंजय कुमार यादव सहित अन्य आरोपियों ने जमानत याचिका दाखिल की है. जिस पर अभी सुनवाई चल रही है. मामले में आठ मई को परीक्षा केंद्र से ही कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

क्या है मामला

मामले में जेएसएससी के उप सचिव सह परीक्षा नियंत्रक बसीर अहमद के बयान पर टाटीसिलवे थाना में आठ मई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. मामले में अभ्यर्थी प्रदीप प्रसाद, पंकज कुमार रवि, जितेंद्र कुमार साय, राखी कुमारी सहित सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें कहा गया है कि अभ्यर्थियों के पास अनुचित साधन जैसे चीट आदि बरामद की गयी थी. उक्त परीक्षा का आयोजन वीरूपैक्स डिजिटल हब, प्रयास टावर महिलौंग टाटीसिलवे स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित किया गया था. इसमें परीक्षा केंद्र के संचालक की भूमिका भी संदिग्ध पायी गयी. परीक्षा केंद्र संचालक की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के बाद परीक्षा केंद्र को भी सील कर दिया गया. मामले की जांच का जिम्मा डीएसपी अमर कुमार पांडेय को सौंपा गया है.

 

ALSO READ : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की जमानत पर अगली सुनवाई 27 जून को

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *