Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद की आशंका से सनसनी

Giridih: जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की घटना से इलाके में...

Giridih:  जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान बसगोहरा गांव निवासी वासुदेव मंडल के रूप में हुई है. उनका शव मंगलवार सुबह बड़कीबेरगी पंचायत के जन्मबेडा गांव में बरामद किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. परिजनों के अनुसार वासुदेव मंडल ट्रैक्टर चलवाने का काम करते थे. वह प्रतिदिन सुबह करीब तीन बजे घर से निकलकर चालक को लाने जाते थे. मंगलवार को भी वह बाइक से घर से निकले थे, लेकिन कुछ घंटों बाद उनके शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली.

शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या बेहद बेरहमी से की गई है. शव पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए हैं. परिजनों का कहना है कि किसी डंडे या भारी वस्तु से हमला कर उनकी हत्या की गई होगी. घटना को लेकर परिजनों ने जमीन विवाद की आशंका जताई है. हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

डुमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी हुई है..पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों और आरोपियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

ALSO READ : PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के टेरर फंडिंग सहयोगी नंदलाल स्वर्णकार की जमानत पर अगली सुनवाई 27 जून को 

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *