Click Here
Click Here
Click Here

पुलिस की सुस्ती पर भाकपा माले का हल्ला बोल, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की उठी मांग

पलामू: भाकपा माले की पलामू इकाई ने चैनपुर थाना कांड संख्या 219/2025 में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर...

पलामू: भाकपा माले की पलामू इकाई ने चैनपुर थाना कांड संख्या 219/2025 में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कड़ा विरोध जताया है. इसको लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेदिनीनगर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा.

मांग पत्र में पार्टी ने आरोप लगाया है कि घटना के पांच महीने बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस की सुस्ती और उदासीनता के कारण पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. पार्टी ने पुलिस अधीक्षक से जांच प्रक्रिया में तेजी लाने और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है, साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की भी बात कही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ALSO READ: सरायकेला: स्व. मोहन सिंह की जयंती पर जमशेदपुर में रक्तदान शिविर, जनसेवा का वार्षिक आयोजन

मनातू फायरिंग मामले का भी उठाया मुद्दा

इसके अलावा मांग पत्र में 18 मार्च 2026 को मनातू के पदमा चौक पर हुए सड़क जाम और पुलिस फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया गया है. भाकपा माले ने राजेंद्र मेहता, महेंद्र महतो और अनिल भुइयां को निर्दोष बताते हुए उन्हें केस से बरी करने की मांग की है.

पार्टी ने यह भी अपील की है कि भविष्य में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को जबरन किसी मामले में न फंसाया जाए और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *