Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा में अवैध शराब पर सख्ती, DC ने दिए कड़े निर्देश

Jamtara: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक...

Jamtara: उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में राजस्व संग्रह की स्थिति, अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई, शराब दुकानों के संचालन और विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

राजस्व लक्ष्य पर जोर

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वार्षिक राजस्व लक्ष्य के अनुरूप संग्रह की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया. साथ ही जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

324 लीटर अवैध शराब जब्त

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. केवल मई माह में हाईवे किनारे स्थित लाइन होटलों, ढाबों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर 22 छापेमारी अभियान चलाए गए, जिनमें करीब 177 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. वहीं पिछले दो महीनों में कुल 324 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है.

सार्वजनिक स्थानों पर चलेगा विशेष अभियान

उपायुक्त ने गांधी मैदान, यज्ञ मैदान, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ढाबों, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर औचक निरीक्षण कर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

Also Read: जामताड़ा के करमदाहा मंदिर में मिली 9 वर्षीय बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलाया गया, पुलिस और बाल कल्याण समिति की सराहनीय पहल

31 लाइसेंसी दुकानों की समीक्षा

बैठक में जिले में संचालित सभी 31 लाइसेंसी शराब दुकानों के संचालन, राजस्व संग्रह और उनकी कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी दुकानें सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित हों और विद्यालयों से निर्धारित दूरी सहित सभी नियमों का पालन करें. उन्होंने सभी अनुज्ञप्तिधारी दुकानों में निर्धारित ब्रांड के अनुसार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने और स्टॉक रजिस्टर का सही तरीके से संधारण करने का भी निर्देश दिया.

955 केस बीयर नष्ट

बैठक में बताया गया कि 18 जून 2026 को विभिन्न कंपनियों की कुल 955 केस बीयर को नियमानुसार वीडियोग्राफी की निगरानी में नष्ट किया गया. उपायुक्त ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया.

पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

बैठक के अंत में उपायुक्त ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों को अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने, राजस्व संग्रह बढ़ाने और विभागीय कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए. बैठक में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निखिल चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *