कोडरमा के सतगावां में यात्री से भरा वाहन ने पेड़ मे मारी टक़्कर, 10 घायल

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटा के पास बरियारपुर मोड़ पर रविवार देर रात यात्रियों से भरी एक चारपहिया वाहन...

Koderma: जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंटा के पास बरियारपुर मोड़ पर रविवार देर रात यात्रियों से भरी एक चारपहिया वाहन पेड़ से टकरा गई. हादसे में वाहन में सवार 10 लोग घायल हो गए.

चालक संजीव कुमार ने बताया कि वाहन में सवार सभी लोग गया (बिहार) से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराने जा रहे थे. इसी दौरान बरियारपुर मोड़ के पास तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक गाड़ी ने उन्हें चकमा दे दिया. इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई.

तेज आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण

टक्कर इतनी जोरदार थी कि करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव के लोगों ने आवाज सुनी. ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी लोग वाहन के अंदर घायल अवस्था में फंसे हुए थे और मदद के लिए चीख रहे थे.

शीशा तोड़कर बाहर निकाले गए घायल

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का शीशा तोड़कर सभी घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घायलों की पहचान विनीता देवी, मंजू कुमारी, रीना देवी, मंजय कुमार, प्रदीप यादव, कौशल्या देवी, जीवा कुमारी, सपना कुमारी समेत चालक संजीव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ALSO READ: डेढ़ लाख का साउंड सिस्टम लें अपराधी फरार, थाना में शिकायत दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *