12वीं के नतीजे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डीसी-डीडीसी ने किया सम्मानित

Palamu : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा फल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पलामू उपायुक्त दिलीप...

Palamu : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा फल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन ने पौधा, मोमेंटो और किताब देकर सम्मानित किया, समाहरणालय सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

डीसी-डीडीसी ने बढ़ाया हौसला

सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में विज्ञान संकाय से आरके प्लस टू हाई स्कूल पाटन की एमडी फैजान आलम (राज्य में दूसरा रैंक)प्लस टू सर्वोदय हाई स्कूल सतबरवा की सना अर्फीन(राज्य में तीसरा) एवं बीएस इंटर कॉलेज कुवारबांध पाटन के शुभम कुमार शामिल रहे, वहीं कला संकाय से प्लस टू आरके हाई स्कूल हैदरनगर के प्रियंशु कुमार, एमके इंटर कॉलेज पांकी की तृप्तिका कुमारी, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज जपला के यश कुमार तथा प्लस टू आरके गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद की मानवी रानी को सम्मानित किया गया।कॉमर्स संकाय में प्लस टू आरके गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद की अफरीन प्रवीण, रौशनी कुमारी एवं खुशी कुमारी शर्मा को सम्मानित किया गया।इस दौरान उपायुक्त ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है, उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने तथा जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया, कार्यक्रम के अंत में डीसी-डीडीसी ने बच्चों के कई सवाल के जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया.

Also Read : रांची: आंदोलन की राह पर मारवाड़ी कॉलेज के शिक्षक, 12 मई को काली पट्टी लगाकर करेंगे प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *