रांची: आंदोलन की राह पर मारवाड़ी कॉलेज के शिक्षक, 12 मई को काली पट्टी लगाकर करेंगे प्रदर्शन

Ranchi: रांची में मारवाड़ी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की एक अहम बैठक कॉलेज परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ....

Ranchi: रांची में मारवाड़ी कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की एक अहम बैठक कॉलेज परिसर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने की. बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना पर विस्तार से चर्चा की गयी. शिक्षकों ने इसे छात्रहित और नई शिक्षा नीति के खिलाफ बताते हुए चिंता जताई. शिक्षकों ने कहा कि नया नियम खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों को सीमित कर सकता है.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एनसीसी कैडेट्स ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 मई को मारवाड़ी कॉलेज में शिक्षक काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे. शिक्षकों ने चेतावनी दी कि आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा. साथ ही कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की भी मांग भी उठाई गई. बैठक में रांची विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार समेत कई प्राध्यापक और शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: नए CDS नियुक्त: लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे CDS का पद, अनिल चौहान की लेंगे जगह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *