Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा में बेटी बचाओ अभियान को लेकर DC ने की समीक्षा बैठक

Chaibasa: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के तहत संचालित “सेव द गर्ल कैंपेन” (बेटी बचाओ...

समाहरणालय सभागार

Chaibasa: उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में पीसीपीएनडीटी (PCPNDT) अधिनियम के तहत संचालित “सेव द गर्ल कैंपेन” (बेटी बचाओ अभियान) एवं संबंधित विषयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में चिकित्सकों के नाम जोड़ने संबंधी प्रस्तावों, पंजीकरण के नवीनीकरण, नए पंजीकरण तथा न्यायालय में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को अधिनियम के प्रावधानों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सभी प्रक्रियाओं का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया.

अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित एवं औचक निरीक्षण करे. निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता मिलने पर पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत संबंधित संस्थान के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर

उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के जिन अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध है, वहां यह सेवा नियमित रूप से संचालित होती रहे, ताकि आम नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें. साथ ही विभिन्न प्रखंडों में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही.

लिंगानुपात सुधारने पर दिया बल

उपायुक्त ने कहा कि पीसीपीएनडीटी अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने तथा लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. बैठक में पुलिस अधीक्षक, सिविल सर्जन, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्वास्थ्य समिति के संबंधित पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : चाईबासा: नगर परिषद चक्रधरपुर में स्वनिधि महोत्सव आयोजित, लाभुकों से योजना का लाभ लेने की अपील

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *