Click Here
Click Here
Click Here

DISHA बैठक की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Giridih: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की प्रस्तावित बैठक को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की...

Giridih: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की प्रस्तावित बैठक को लेकर बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. 26 मई 2026 को आयोजित होने वाली यह बैठक कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता में होगी.

योजनाओं की समीक्षा

बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

रिपोर्ट और डाटा तैयार रखने का निर्देश

उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने अद्यतन प्रतिवेदन, योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, उपलब्धियों एवं लंबित मामलों से संबंधित डाटा त्रुटिरहित रूप में तैयार रखने को कहा. उन्होंने स्पष्ट किया कि DISHA बैठक विकास योजनाओं की समीक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान का महत्वपूर्ण मंच है, इसलिए सभी विभाग पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ तैयारी सुनिश्चित करें.

Also Read: लातेहार और हजारीबाग में चार बालू घाट के लीज डीड पर DC ने किए साइन

लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर

बैठक के दौरान लंबित मामलों, अधूरे कार्यों तथा निर्माणाधीन योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने तथा कार्यस्थलों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा.

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने अधिकारियों से आम जनता से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता और सक्रियता बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है.

बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *