Report: Sanjay Singh

Pakur: पाकुड़ शहर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में युवा संवाद चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव व प्रदेश प्रवक्ता शामिल हुए. इस दौरान युवा संवाद कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा मौजूद रहे.
राजद युवाओं के साथ हमेश खड़ा रहेगा- युवा प्रदेश अध्यक्ष
कार्यक्रम के दौरान राजद के युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन प्रसाद यादव ने बताया, कि युवा संवाद चौपाल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं के साथ संवाद किया जा रहा है. पूरे राज्य भर में यह कार्यक्रम चल रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं की हित की लड़ाई के लिए अगर आने वाले समय में जरूरत पड़ी तो राजद आंदोलन भी करेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद युवाओं के साथ हमेश खड़ा रहेगा.
इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा के माध्यम से संगठन को मजबूत किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 2029 के चुनाव को लेकर भी तैयारीयां की जा रही है.
यह भी पढ़ें: DISHA बैठक की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सख्त, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
