बिजली, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के कार्यों में तेजी लाने पर जोर, DC ने की समीक्षा बैठक

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की...

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित यूटिलिटी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई.

शहरी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उपायुक्त ने जुडको को झुमरी तिलैया शहरी क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही जलापूर्ति योजना के कार्य को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करने को कहा. इनटेक वेल और पाइपलाइन से जुड़े कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया.

Also Read: ‘जनता पानी-बिजली को तरसे, निगम में बिचौलियों का राज’: जदयू का हजारीबाग नगर निगम पर बड़ा आरोप

जलापूर्ति योजनाओं पर फोकस

बैठक में कोडरमा और डोमचांच जलापूर्ति योजना के कार्यों की समीक्षा की गई. एनएचएआई से जुड़े कार्यों को भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया.

निर्माण कार्यों पर चर्चा

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, करमा मेडिकल कॉलेज, सदर अस्पताल और स्टेडियम निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल समेत संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *