Ranchi: हत्या के जुर्म में जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से राहत मिली है. रंगदारी मांगने के एक मामले में हाई कोर्ट ने अमन को जमानत दे दी है. रंगदारी के लिए धमकी देने से जुड़ा यह मामला चतरा जिले के चंदवा थाना का है. जिसमें कांड संख्या 50/2026 दर्ज किया गया है. प्राथमिकी में अमन श्रीवास्तव पर जेल में रहते हुए फोन के जरिए रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था. अमन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की बेंच में सुनवाई हुई. अमन श्रीवास्तव की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह ने पक्ष रखा.

Read Also: अवैध पिस्तौल से फायरिंग कर अपहरण के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
