जनता दरबार में डीडीसी ने की सुनवाई, समस्या समाधान पर संबंधित विभाग को दिए निर्देश

Bokaro : जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित ”हम आपको सुनते हैं” (जनता दरबार) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार...

Bokaro : जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित ”हम आपको सुनते हैं” (जनता दरबार) कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने लोगों की समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की. इस दौरान जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं/शिकायतों पर गंभीरता से विचार किया. डीडीसी ने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

सभी प्रखंडों में भी आयोजित हुआ जनता दरबार

निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की सुनवाई की गई. जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव था, उनका तत्काल निष्पादन किया गया.

Also Read : विनोबा भावे में कैंपस प्लेसमेंट, मैनेजमेंट विभाग में दिखा उत्साह

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *