Ranchi: राजधानी रांची के चुटिया थाने की पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया है. इस मामले में एक ड्रग्स पैडलर को भी दबोच लिया. ड्रग्स पैडलर से पुलिस पूछताछ कर रही है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि चुटिया इलाके में ड्रग्स का कारोबार किया जा रहा है. इसके बाद एक छापेमारी टीम गठित की गई. इस टीम में सीटी डीएसपी और चुटिया थानेदार शामिल थे. पुलिस टीम ने जानकारी इकट्ठा की और संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर ड्रग्स पेडलर को गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: जनता दरबार में डीडीसी ने की सुनवाई, समस्या समाधान पर संबंधित विभाग को दिए निर्देश

