Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

तिलैया डैम एडवेंचर पार्क एवं मत्स्य आहार मिल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं पौधरोपण के दिए निर्देश

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने तिलैया डैम स्थित एडवेंचर पार्क का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का जायजा...

Koderma: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने तिलैया डैम स्थित एडवेंचर पार्क का निरीक्षण कर वहां संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क परिसर में चल रहे सभी प्रोजेक्ट कार्यों का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

पार्क परिसर में व्यापक पौधरोपण के निर्देश

उपायुक्त ने पार्क परिसर को और अधिक आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर पौधरोपण कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हरित वातावरण से पार्क की सुंदरता बढ़ेगी तथा पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा.

मत्स्य आहार मिल की कार्यप्रणाली की समीक्षा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तिलैया डैम स्थित मत्स्य आहार मिल का भी अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने फिश फीड (मत्स्य आहार) निर्माण की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की तथा उत्पादन क्षमता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की.

साफ-सफाई और गुणवत्ता पर दिया जोर

उपायुक्त ने मिल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा उत्पादन कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्ता और दक्षता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा. मौके पर उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी समित, अंचल अधिकारी अशोक भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

ALSO READ : शहरी जलापूर्ति योजना के पाइप चोरी की साजिश नाकाम, दो आरोपी ट्रक समेत गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *