Pakur: अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशे का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना क्षेत्र के देवपुर काली मंदिर के पीछे आम बगीचे के पास गांजा बेचे जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई.
गुप्त सूचना पर गठित हुई छापेमारी टीम
दरअसल, एसपी अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के देवपुर काली मंदिर के पीछे आम बगीचे के पास अवैध रूप से गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही एसपी अनुदीप सिंह ने पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया.
Also Read: HC ने विभिन्न MP/MLA पर चल रहे मुकदमे और यथास्थिति पर राज्य सरकार से मांगा जवाब
पुलिस को देखकर भागने लगे लोग
गठित छापेमारी दल नगर थाना क्षेत्र के देवपुर पहुंचा, जहां पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. पुलिस टीम ने भाग रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली.
25 पुड़िया गांजा बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 25 पुड़िया गांजा बरामद किया. गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.



