Palamu: पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा कल 5 जून को पलामू दौरे पर आ रही हैं, जहां वे पलामू प्रमंडल के तीनों जिले के पुलिस पदाधिकारियों और उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगी. इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रमंडल की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की प्रगति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न अहम पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

DGP तदाशा मिश्रा पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र की जमीनी हकीकत का फीडबैक लेंगी और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी व जनता के अनुकूल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगी.
