Dhanbad : कोयलांचल के स्टील गेट के समीप रहने वाले व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर पर अज्ञात अपराधियों ने दो बम फेंके. हालांकि बम फटा नहीं. जिससे जान माल की हानि नहीं हुई. घटना बीते रात की है.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, यह घटना होंडा शोरूम और कचर रेसिंग सेंटर वाले कैंपस की है. जहां व्यवसायी रितेश अग्रवाल (पिता सुरेंद्र अग्रवाल) अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके. रात के अंधेरे में घटना का तुरंत पता नहीं चल सका. लेकिन सुबह होते ही जब परिजनों और स्थानीय लोगों की नजर परिसर में पड़े बमों पर पड़ी, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
बम मिलने की सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस’ तुरंत हरकत में आयी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे कैंपस को अपने घेरे में ले लिया है.
पुलिस ने तुरंत बम निरोधक टीम को सूचित किया है ताकि सुरक्षित तरीके से बमों को निष्क्रिय किया जा सके. अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस रितेश अग्रवाल के घर और आसपास के प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.
ALSO READ : पहाड़ी मंदिर विवाद : HC ने राज्य सरकार से मांगा जवाब – किसी भी विवाद पर कोर्ट को सूचित करें
